मेक्सिको सिटी में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में प्लाया डेल कारमेन शहर के एक बार में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य और स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमला देर रविवार को ‘लॉस वर्जनियास’ बार में हुआ।

छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में सभी पुरुष हैं। एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल भी हुआ है।

उसने (घायल ने) पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था जब वहां अचानक गोलीबारी शुरू हुई।हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें- शेख हसीना लगातार तीसरी बार बनीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं