आंध्र प्रदेश में मंदिर में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बुधवार सुबह सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सरकार ने यह जानकारी दी।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिम्हाचलम में सात श्रद्धालुओं की मौत से बेहद दुखी हूं.... परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं और पीड़ितों को तत्काल सहायता दिए जाने और हालात पर नजर बनाए रखने का आदेश दिया है।’’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी मंदिर में दीवार गिरने से श्रद्धालुओं के मारे जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। राज्य की गृह मंत्री वी अनीता ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इलाके में भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई जिससे दीवार गिर गई।

सिम्हागिरि बस स्टैंड से घाट रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास टिकट खरीदने के लिए लगी लोगों की कतार पर यह दीवार गिर गई। राज्य की गृह मंत्री अनीता ने संवाददाताओं को बताया कि रात भर तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण मिट्टी धंस गई, जिससे दीवार गिर गई।

जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त अनीता मंदिर में मौजूद थीं और जानकारी मिलने पर वह तत्काल घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी बारिश में भीग गए थे। जैसे ही मैं मंदिर से बाहर आई, मुझे घटना की जानकारी दी गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।’’

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य अधिकारियों की टीम बचाव अभियान संचालित कर रही हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों के अनुसार आठ श्रद्धालु मलबे में फंसे हुए थे, बचाव अभियान के दौरान सात शव निकाले गए जिनमें तीन शव महिलाओं के और चार शव पुरुषों के हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?