सोमालिया में राष्ट्रपति निवास के बाहर दोहरा आत्मघाती हमला, सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2018

मोगादिशू। राष्ट्रपति निवास के पास दोहरे आत्मघाती कार हमले में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए। हमले की जिम्मेदारी अल-शबाब चरमपंथी संगठन ने ली है। स्थनीय पुलिस के प्रवक्ता इब्राहीम मोहम्मद ने कहा, ‘‘हमने दो विस्फोटों में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है और 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बल इलाके की घेरेबंदी कर जांच कर रहे हैं।’’ पहला विस्फोट राष्ट्रपति निवास से 500 मीटर दूर राष्ट्रीय थिएटर के बाहर एक चौकी पर हुआ।

दूसरा विस्फोट कुछ मिनट बाद पास ही में एक दोराहे पर हुआ। चश्मदीद अदिल हसन ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘दूसरा विस्फोट भीषण था।’’ सोमालिया के लंदन स्थित ‘यूनिवर्सल टीवी’ चैनल ने कहा कि उनके स्टाफ के तीन लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें- जिम मैटिस के त्यागपत्र में नए रक्षा मंत्री के सामने चुनौतियों का भी जिक्र

शबाब ने अपने एक बयान में कहा कि इस्लामी समूह के "शहादत ऑपरेशन" ने राष्ट्रपति निवास की रक्षा करने वाली सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। वर्ष 2011 में समूह को बड़े स्तर राजधानी से बाहर कर दिया गया था और उसने अपने अधिकतर गढ़ भी खो दिए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश