भाजपा विधायक समेत सात लोगों पर बलात्कार का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

भदोही (उप्र)। भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो ज़बरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: अचानक ‘हुनर हाट’ पहुंचे PM मोदी, लिट्टी-चोखा और कुल्हड़ चाय का लिया आनंद

उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद आज भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सिंह ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी।

 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव