Nagpur में तेंदुए के हमले में सात लोग घायल, वन विभाग ने पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले में कुल सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन विभाग को पारडी क्षेत्र के शिव नगर में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली।

नागपुर की उप वन संरक्षक डॉ. विनिता व्यास ने एक बयान में कहा कि पांच- सात लोग तेंदुए के हमले में घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्यजीव उपचार केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश कर उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। व्यास ने कहा कि घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, 19 नवंबर को भी शहर के इसी क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ा गया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UGC विवाद: ऐतिहासिक फैसला करने का समय आ गया है

आम आदमी की आकांक्षाओं पर कितना खरा है बजट?

आसमान में 4 चांद! भारत के पक्के दोस्त रूस से आया हैरान करने वाला वीडियो, आपने देखा क्या?

Deal नहीं हुई तो वॉर्निंग का सच पचा चल जाएगा, ट्रंप का खामेनेई को खुला चैलेंज