By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2018
रांची। शहर के कांके इलाके के निकट एक घर में दो शिशु सहित एक ही परिवार के सात सदस्य आज मृत मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।
उन्होंने बताया, ‘‘कांके थाना क्षेत्र अन्तर्गत अपने घर में पांच वयस्क और दो शिशु मृत मिले हैं।’’ एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।