FSSAI ने Seven Seas Hospitality का लाइसेंस किया निलंबित, गंदगी मिलने पर सख्त एक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2026

 खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने खराब स्वच्छता और साफ-सफाई के अलावा अन्य कानूनों के उल्लंघन के कारण सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि खाद्य परिसर के निरीक्षण के दौरान ‘‘अनुपालन संबंधी गंभीर कमियां’’ पाए जाने के बाद उसने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। नियामक ने बताया कि कंपनी का ‘‘अनुपालन ‘स्कोर’ केवल 30 प्रतिशत’’ रहा। एफएसएसएआई ने कहा कि खाद्य तैयार करने वाले क्षेत्रों में पानी जमा होने, दुर्गंध, गंदगी और अपर्याप्त साफ-सफाई समेत स्वच्छता संबंधी खराब स्थिति पाई गई।

कीट नियंत्रण व्यवस्था में भी कमियां पाई गईं। परिसर में कॉकरोच और मक्खियां मौजूद थीं। एफएसएसएआई ने कहा कि बुनियादी ढांचे की आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव था। स्वच्छता, रिकॉर्ड के रखरखाव और पानी की जांच में भी नियमों का पालन नहीं किया गया। एफएसएसएआई के अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए ‘‘74 किलोग्राम/लीटर’’ खाद्य पदार्थ नष्ट कर दिए। 

खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए एफएसएसएआई ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कंपनी को लाइसेंस निलंबन की अवधि के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़ी सभी गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: घर पर Herbal Pedicure और Sugar Scrub से पैरों को बनाएं खूबसूरत और मुलायम

Asian Games 2026 में भारत को Shooting और Archery में मिले Gold, PM Modi ने दी बधाई

Piyush Goyal ने US कंपनियों को दिया भारत में Investment और MSME पार्टनरशिप का न्योता

सावधान! Electricity Bill में जुड़कर आयेगी बकाया Traffic Challan राशि, नहीं भरा जुर्माना तो कटेगी लाइट!