By अनन्या मिश्रा | Sep 30, 2026
पैर हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा हैं, जो दिनभर वजन सहन करते हैं और चलने-फिरने में मदद करते हैं। ऐसे में पैरों की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अक्सर हम पैरों की देखभाल करने में लापरवाही बरतते हैं। लेकिन आप कुछ खास और आसान टिप्स अपनाकर अपने पैरों को सुंदर और स्वस्थ बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पैरों की देखभाल करने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को अपनाने से पैरों को ताजगी और चमक मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: गलत Makeup से डैमेज हो सकती है Skin, Foundation का ज्यादा इस्तेमाल बिगाड़ेगा लुक
शुगर स्क्रब करने के लिए 1 बड़े चम्मच नारियल तेल में 2 बड़े चम्मच शुगर और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसको पैरों में हल्के हाथों से स्क्रब करें। ऐसा करने से पैरों की डेड स्किन हटती है और स्किन एक्सफोलिएट होती है। वहीं नारियल तेल स्किन को हाइड्रेट करता है। वहीं नींबू स्किन की रंगत को सुधारने में मदद करता है।
एक आलू को उबालकर इसकी प्यूरी बनाएं और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को अपने पैरों पर लगाएं और समय पूरा होने पर ठंडे पानी से पैरों को धो लें। आलू और नींबू का मास्क स्किन को निखारने का काम करता है। यह दाग-धब्बों को हल्का करने के साथ पैरों को ताजगी देता है।
संतरे के छिलकों को छूप में सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसमें 1 चम्मच दही और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट पैरों पर लगाए रहने के बाद धो लें। संतरे के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है, जो स्किन की चमक और पैरों को नरम बनाते हैं।
ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करें और इससे अपने पैरों की अच्छे से मसाज करें। रोजाना रात में सोने से पहले मसाल करने से आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। ऑलिव ऑयल आपकी स्किन को गहराई से नमी पहुंचाता है और ड्राईनेस की समस्या को दूर करता है। इससे पैरों की स्किन चमकदार और मुलायम बनती है।