सात राज्यों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से नए कानूनों से संबंधित अध्ययन सामग्री मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2024

देश के कुछ अन्य राज्यों के पुलिस बलों ने दिल्ली पुलिस से तीन नए आपराधिक कानूनों से संबंधित वह अध्ययन सामग्री मांगी है, जो उसने अपने पुलिसकर्मियों के लिए तैयार की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा, अध्ययन सामग्री कुछ राज्यों के साथ साझा की गई है। यह जल्द ही अन्य राज्यों के साथ साझा की जाएगी। इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के एक बैच ने दिल्ली पुलिस से नए आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण लिया था।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) एक जुलाई को देश में लागू हुए हैं। नए कानूनों ने क्रमशः ब्रिटिश काल की भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता(सीआरपीसी) और भारतीय सक्ष्य अधिनियम (आईईए) का स्थान लिया है। नये कानून में धाराओं और प्रक्रिया में बदलाव के अलावा करीब 20 नये अपराध जोड़े गये हैं तथा 33 आपराधिक मामलों में सजा की मात्रा बढ़ा दी गयी है।

प्रमुख खबरें

Finance Minister Nirmala Sitharaman बोलीं, वित्तीय अनुशासन और सुधारों से झटकों से निपटा भारत

DU की छात्राओं के प्रदर्शन का Priyanka Gandhi ने किया समर्थन, महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

France में छात्रों के उग्र प्रदर्शन से 400 High School बंद, पुलिस पर पथराव और आगजनी

CP Radhakrishnan ने Kautilya Conclave में कहा, हर व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ