पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में नौका डूबने से सात पर्यटकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार सात पर्यटकों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्वात जिले के कलाम के शाही बाग इलाके में 10 पर्यटकों को ले जा रही नौका के पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तीन अन्य को बचा लिया।

‘नेशनल असेंबली’ (पाकिस्तान की संसद) के सदस्य डॉ. अमजद अली ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ होगी, 10 साल का मास्टर प्लान तैयार

Formula E भारत में वापसी को उत्सुक, सह-संस्थापक लोंगो ने मेजबानी की इच्छाशक्ति मांगी

Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से 51 लोगों की मौत, 5 हजार बेघर हुए

Himachal Pradesh में मूसलाधार बारिश से 118 सड़कें ठप, 5 जिलों में Orange Alert जारी