मंगलुरु में तीन वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में सत्तर वर्षीय एक बुजुर्ग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2024

मंगलुरु में उल्लाल थानाक्षेत्र के बाले पुनी गांव में तीन साल की एक बच्ची का 70 साल के एक बुजुर्ग द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का मामले सामने आया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सिद्धार्थ गोयल ने पीटीआई- को बताया कि पुलिस ने स्थानीय दुकानदार 70 वर्षीय अब्दुल्ला को आज इस मामले में गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया।

न्होंने बताया कि आरोपी मुडांगरकट्टे में रहता है और वह मूल रूप से पुत्तूर का निवासी है। उन्होंने बताया कि बच्ची एक दुकान के पास खेल रही थी तभी अकेला पाकर अब्दुल्ला ने उसके साथ बलात्कार किया जिससे उसे रक्तस्राव होने लगा और वह जोर-जोर से रोने लगी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर वहां पहुंची उसकी मां ने तत्काल बच्ची का इलाज करवाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार पुलिस ने पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल

Kejriwal की ईमानदार Holi से सियासत गरम, Sandeep Dikshit बोले- त्योहारों को तो बख्श दीजिए

Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट