मणिपुर के कामजोंग जिले में कई घरों में आग लगाई गई, दो गांवों में कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2025

मणिपुर के कामजोंग जिले के दो गांवों में बुधवार की सुबह अज्ञात हथियारबंद लोगों ने कई घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब जिले के सहामफुंग सब-डिवीजन के गम्पाल और हैयांग गांवों के अधिकांश निवासी कृषि संबंधी कार्यों के लिए खेतों में गए थे।

जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 की उपधारा एक के तहत किसी भी व्यक्ति के अपने आवास से बाहर जाने पर रोक लगाई जाती है।

आधिकारिक आदेश में पीटर ने कहा, ‘‘ऐसी गड़बड़ियों से शांति को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है और मानव जीवन व संपत्तियों को क्षति की आशंका पैदा हो सकती है।’’ आदेश में हालांकि स्पष्ट किया गया है कि ये प्रतिबंध कानून और व्यवस्था बनाए रखने या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में शामिल सरकारी एजेंसियों पर लागू नहीं होंगे।

प्रमुख खबरें

US-Iran MoU Ceasefire | Mojtaba Khamenei का दावा- ट्रंप ने मजबूरी और बेताबी में किए दस्तखत, अमेरिका ने हटाई नौसैनिक नाकेबंदी

Kajal Aggarwal Birthday: जर्नलिस्ट बनने आई थीं, सिंघम गर्ल ऐसे बनीं Bollywood-South की Queen

Market Opening Bell | Sensex 557 अंक टूटा, Nifty 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला, इंफोसिस 8% क्रैश

Maa Inti Bangaaram की रिलीज़ से ठीक पहले तिरुमाला मंदिर पहुँचीं Samantha Ruth Prabhu, पति राज निदिमोरु के साथ लिया भगवान का आशीर्वाद