Chhattisgarh के बीजापुर में कई प्रेशर बमों में विस्फोट, 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के लगाएकई प्रेशर बम फटने से 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तेलंगाना से सटे उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में प्रेशर बमों में धमाके हुए।

अधिकारियों ने बताया कि कोबरा बटालियन के घायल जवान की पहचान रुद्रेश सिंह के रूप में हुई है। वह कोबरा 210वीं बटालियन में उप निरीक्षक है। उन्होंने बताया कि सिंह और डीआरजी के दो जवानों को पैर में चोट लगी है, जबकि तीन अन्य कर्मियों को आंखों में छर्रे लगे हैं। सभी घायल सुरक्षाकर्मियों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर के एक निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर में घायल जवानों का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने बताया कि उनमें से तीन का ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक अन्य जवान का ऑपरेशन किया जा रहा है और सभी की हालत स्थिर है।

पिछले साल नवंबर में सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा इलाके में उसूर पुलिस थाने की सीमा के तहत ताड़पाला गांव में अपना शिविर लगाया था, जिसे माओवादियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना माना जाता था।

पिछले साल अप्रैल-मई में केंद्रीय और राज्य के सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के आसपास घने जंगलों में 21 दिन तक एक व्यापक अभियान चलाया था और इस दौरान कम से कम 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया था कि अभियान के दौरान बलों ने 35 हथियार, 450 बारूदी सुरंग और बड़ी संख्या में डेटोनेटर, विस्फोटक उपकरण, अन्य सामग्री जब्त की थी, जिसमें चिकित्सा आपूर्ति, बिजली के उपकरण, नक्सली दस्तावेज आदि शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच