केरल के कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

तिरुवनंतपुरम। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को केरल के कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। आईएमडी ने एक बयान में यह जानकारी दी। आईएमडी के बयान के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को इन जिलों के कई स्थानों पर भीषण की स्थिति रहेगी। यह चेतावनी पिछले कुछ दिनों के दौरान रही भीषण गर्मी के मद्देनजर जारी की गयी थी और यह पूर्वानुमान के आधार पर जारी किया गया था कि पलक्कड में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि कोल्लम और त्रिशूर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी