राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2025

राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा नागौर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री, सिरोही में 2.7 डिग्री, जालोर में 2.9 डिग्री, लूणकरणसर में 3.9 डिग्री, चुरू में 4.0 डिग्री, दौसा में 4.2 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री व पिलानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में यह 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

इस दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!