Vishnu Puran Rules: इन जगहों पर यौन संबंध बनाने से होती है धन और आयु की हानि, विष्णु पुराण में बताए गए हैं नियम

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2025

विष्णु पुराण के 11वें अध्याय में गृहस्थों के लिए यौन संबंधों को लेकर भी दिशानिर्देश दिया गया है। विष्णु पुराण में बताया गया है कि सृष्टि से विकास के लिए प्रकृति में मैथुन की व्यवस्था है। लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का ध्यान में रखना भी जरूरी है। क्योंकि समय और स्थान को ध्यान में रखे बिना यौन संबंध बनाने से पाप लगता है। वहीं आयु, धन और स्वास्थ्य की भी हानि होती है। इसलिए गृहस्थ को यानी की विवाहित व्यक्ति को यौन संबंध के मामलों में इन बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।


इस समय यौन संबंध माना जाता है पाप

विष्णु पुराण में बताया गया है कि दिन के समय स्त्री पुरुष दोनों को संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए। इससे जातक को पाप लगता है और नरक में दंड भोगना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 14 July 2025 | आज का प्रेम राशिफल 14 जुलाई | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


ऐसे संबंध बनाने से होता है रोग

भूमि पर कभी भी भूलकर भी यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। विष्णु पुराण के मुताबिक इससे शरीर रोग युक्त हो जाता है और स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव भी बना रहता है। 


यहां पर संबंध बनाने से होता है अमंगल

स्वीमिंग पुल, जलाशय और नदी आदि में यौन संबंध बनाने पर जातक को अमंगल का सामना करना पड़ता है।


धर्म और धन दोनों की हानि

पर्व या त्योहार के दिन पर यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस दिन संबंध बनाने से धन और धर्म दोनों की हानि होती है।


ऐसे संबंध नहीं बनाने चाहिए

पुराण के मुताबिक परस्त्री से संबंध बनाने के बारे में सोचना भी महापाप माना जाता है। ऐसा जातक अगले जन्म में अस्थिविहीन जीव यानी कि कीट पतंग बनता है। इससे जातक की आयु कम होती है और उसको नरक की यातना भोगनी पड़ती है।


उम्र होती है कम

बता दें कि सुबह और सूर्यास्त के समय भी यौनक्रिया अशुभ मानी जाती है। इससे शरीर रोगी होता है और आयु भी कम होती है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना