दिल्ली में स्पा के नाम पर हो रहा धंधा, 27 साल की लड़की को नशीला पर्दाथ खिलाकर किया गंदा काम

By निधि अविनाश | Apr 13, 2022

उत्तरी दिल्ली के एक मसाज पार्लर से एक 27 साल की लड़की को सेक्स रैकेट से बचाया गया है। दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस ने इस लड़की को बचाया है। अधिकारियों द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक मसाज पार्लर के अंदर सेक्स रैकेट चल रहा था और इसकी शिकायत आयोग को मिली थी। शिकायत में 27 साल की लड़की के बलात्कार का भी जिक्र किया गया। डीसीडब्ल्यू ने शिकायत  मिलने के बाद, आयोग की टीम दिल्ली पुलिस के साथ मसाज सेंटर पहुंची और महिला को बचाया गया।

महिला ने आयोग को बताया कि वह काम की तलाश में गेटवे मसाज पार्लर नीतिका टॉवर, आजादपुर गई थी। वहां पहुंचने के बाद महिला को नशीला पर्दाथ पिलाया गया और बेहाश हो गई। महिला को बेहोशी के हालत में एक कमरे में ले जाया गया जहां बिना कपड़े के दो लोग मौजुद थे। महिला ने बताया कि वहां उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई। घटना पर संज्ञान लेते हुए डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एफआईआर दर्ज और जांच की रिपोर्ट मांगी है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच