यूपी में Sex Ratio 1000 लड़कों पर 1017 लड़कियां, आनंदीबेन पटेल ने दी जानकारी

By सत्य प्रकाश | Dec 21, 2021

अयोध्या प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की आबादी में लड़कियों की बढ़ रही संख्या को लेकर बड़ी जानकारी दी है उनके मुताबिक प्रदेश में 1000 लड़कों पर 1017 लड़कियों की संख्या है। दरसल अवध विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंची थी।

इसे भी पढ़ें: अमृत महोत्सव के समापन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

वहीं कहा कि महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसव अस्पताल में ही होनी चाहिए।यह हमारा दायित्व है।अगर हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो निभाना भी होगा। सशक्त बच्चे तभी पैदा होंगे जब महिला सशक्त होगी। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी में बढ़ोतरी है। 5 साल पहले पुरुषों की तुलना में 1000 में 999 थी। जो बढ़कर अब 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 1017 हो गई है। आनंदीबेन पटेल ने युवाओं पर तंज कसते हुए कहा कि लड़कों को अब चिंता नहीं होगी। जब आप बड़े हो जाएंगे पत्नी मिल जाएगी।

प्रमुख खबरें

मेरठ लाठीचार्ज मामला: मानवाधिकार आयोग ने यूपी के गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, शुरू किया परिवार सबसे पहले अभियान

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look