मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए फंसा कर 12 महिलाओं का किया यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2021

नवी मुंबई पुलिस ने कम से कम 12 महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 32 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। महेश उर्फ ​​करण गुप्ता के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को सोमवार को मुंबई के मलाड इलाके से गिरफ्तार किया गया था।पुलिस पिछले चार महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने "उच्च शिक्षित महिलाओं" को लुभाने के लिए वैवाहिक वेबसाइटों पर कई फर्जी प्रोफाइल बनाए। ऐसी वेबसाइटों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करने के बाद, वह उनसे उनके फोन पर संपर्क करता और एक पब, रेस्तरां या मॉल में एक बैठक तय करता था। इसी तरह से वह महिलाओं को अपना शिकार बनाता गया। पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगड़े के अनुसार, आरोपी इन बैठकों के दौरान महिलाओं का यौन शोषण करता था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस से संक्रमित नवाजत बच्ची का सफल ऑपरेशन किया 

पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगड़े ने बताया कि “आरोपी ने हर अपराध के लिए एक अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। वह बार-बार अपना सिम बदलता था। यहां तक ​​कि ओला या उबर से कैब बुक करने के लिए भी वह अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। आरोपी कुछ समय पहले एक हैकर के रूप में काम किया करता था और उसे  कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान है, लेकिन वह इसे गलत जगह इस्तेमाल कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की टीकाकरण घोषणा पर बोली ममता बनर्जी, देरी के कारण बहुतों को जिंदगी गंवानी पड़ी  

पुलिस के मुताबिक आरोपी एक प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ता है और पहले भी बड़ी कंपनियों में काम कर चुका है। डीसीपी मेंगड़े ने कहा, "अब तक, हमें जानकारी है कि उसने 12 महिलाओं के खिलाफ यह अपराध किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि कई और भी हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।" 

 

इस खबर का सोर्स इंडिया टूडे वेबसाइट हैं 

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती