Mumbai Indians नहीं Delhi Capitals हो सकती थी WPL की विजेता, Shafali Verma को फाइनल मुकाबले में No Ball पर दिया आउट अब हुआ बवाल

By रितिका कमठान | Mar 27, 2023

महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो उनके हक में साबित नहीं हुआ। इस मुकाबले की शुरुआत में ही टॉस हारने वाली मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी जीत ली। इस मुकाबले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शुरुआत में ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

शेफाली वर्मा के कैच आउट होने को लेकर अब सोशल मीडिया पर कई सवाल आठाए जा रहे है। दरअसल कहा जा रहा है कि नियमों के मुताबिक जिस गेंद पर शेफाली वर्मा को आउट दिया गया वो नो बॉल थी क्योंकि वो कमर से ऊपर की हाइट पर थी। इस आउट के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी कप्तान मेग लैनिंग और खुद शेफाली वर्मा ने भी एंपायर से सवाल किया। यहां तक की दिल्ली कैपिटल्स ने एक रिव्यू भी लिया मगर उनका रिव्यू बेकार गया। इस गेंद को दिल्ली कैपिटल्स ने नो बॉल बताया है।

रिव्यू के दौरान थर्ड एंपायर ने गेंद की हाईट देखकर तय किया कि गेंद की हाई वेस्ट तक थी और गेंज स्टंप्स के ऊपर जा रही थी। इस गेंद को थर्ड एंपायर ने नो बॉल करार नहीं दिया और शेफाली वर्मा को आउट दिया गया। हालांकि खुद दिल्ली कैपिटल्स ने इस गेंद और आउट को लेकर कई सवाल उठाए। इस आउट को लेकर ट्विटर पर भी घमासान मचा हुआ है। वहीं मुंबई की जीत के बाद इस आउट को लेकर अधिक सवाल किए जा रहे है।

प्रमुख खबरें

UPI Payment Charges पर नया Notification: क्या Merchants और Consumers की जेब पर पड़ेगा असर?

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन