By अंकित सिंह | Apr 22, 2022
शफीकुर्रहमान बर्क ने साफ तौर पर कहा कि जामा मस्जिद पर जल चढ़ाने की बात होगी तो हजारों लोगों का खून बहेगा। शफीकुर्रहमान का यह बयान कुछ हिंदू संगठनों द्वारा जामा मस्जिद पर जल चढ़ाए जाने के ऐलान के बाद आया है। हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा कि हम अमन चाहते हैं। इस तरह की बातें क्यों की जा रही हैं? मेरी प्रशासन से गुजारिश है कि वह जुमे की नमाज के दिन सतर्कता बरते। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मस्जिद पर रंग फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश कई बार की जा चुकी है। गौरतलब है कि मुरादाबाद में कुछ हिंदूवादी संगठन समय-समय पर संभल स्थित जामा मस्जिद में मंदिर होने की बात कहकर वहां जल चढ़ाने का ऐलान करते रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने हर बार उन्हें वहां पहुंचने से रोक दिया था।