शाह ने सुरक्षा अधिकारियों को आतंकवाद और तस्करी में शामिल भगोड़ों को वापस लाने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को आतंकवादी और तस्करी गतिविधियों में शामिल भगोड़ों को वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये।

आतंकवाद के वित्तपोषण तंत्र की समीक्षा करते हुए शाह ने एजेंसियों को वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित जानकारी का विश्लेषण करके आतंकी मॉड्यूल का पता लगाने का निर्देश दिया।

गृह मंत्रालय को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पुलिस द्वारा केवल स्वदेशी तकनीक का ही उपयोग किया जाए। बयान में कहा गया कि गृह मंत्री ने एजेंसियों को आतंकवादी और तस्करी गतिविधियों में शामिल भगोड़ों को वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त बाहरी तत्वों की भूमिका और उनके घरेलू नेटवर्क, विशेषकर मादक पदार्थों के व्यापार में उनकी संलिप्तता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता