शाह फैसल को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली से वापस कश्मीर भेज दिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

श्रीनगर। पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फै़सल को बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस कश्मीर भेज दिया गया और यहां पहुंचने पर उन्हें जन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फै़सल इस्तांबुल जाने वाले थे। उन्हें बुधवार को सुबह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।जम्मू कश्मीर के पूर्व नौकरशाह फैसल ने अपने पद से इस्तीफा दे कर एक नयी राजनीतिक पार्टी गठित की है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद श्रीनगर पहुंचने पर उन्हें जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत फिर से हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद फैसल ने कहा था कि कश्मीर में अप्रत्याशित बंद चल रहा है और उसकी 80 लाख की आबादी कैद कर ली गई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वह जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार