DDLJ के पूरे हुए 25 साल, शाहरुख और काजोल ने कहा- कभी सोचा नहीं था इतनी लोकप्रियता मिलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और अभिनेता शाहरुख खान का मानना है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म ने उनके अपने करियर और भारतीय सिनेमा जगत पर गहरी छाप छोड़ी है और इस फिल्म से दोनों की अनगिनत भावनात्मक यादें जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म के नाम को लघु रूप में और प्यार से ‘डीडीएलजे’ कहा जाता है। इसका निर्देशन दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था और वह उस समय फिल्मी दुनिया में अपने करियर का आगाज कर रहे थे। इस फिल्म ने शाहरुख खान को बॉलीवुड का ‘किंग ऑफ रोमांस’ बना दिया।

इसे भी पढ़ें: कुमकुम भाग्य फेम जरीना रोशन खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, को-स्टार्स ने जताया शोक

अभिनेता ने कहा कि दर्शक इस फिल्म में राज में शाहरुख की छवि भी देख सकते हैं, खास तौर पर मजाकिया दृश्यों में, क्योंकि इसे उन्होंने अपने जीवन से लिया था। इस फिल्म का बजट चार करोड़ रुपये था और 1995 में इसने भारत में 89 करोड़ रुपये की कमाई की और विदेशी बाजारों में 13.50 करोड़ रुपये कमा लिये थे। दुनियाभर में इस फिल्म ने कुल 102.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। निर्माण कंपनी ने बताया कि अगर आज की महंगाई के हिसाब से गणना की जाए तो इस फिल्म ने भारत में 455 करोड़ रुपये और विदेश में 69 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभिनेत्री काजोल का कहना है कि फिल्म की टीम को लगा था कि वह साथ में एक ‘कूल’ फिल्म बना रहे हैं लेकिन कभी सोचा नहीं था कि इस फिल्म का असर सिनेमा जगत पर लंबे समय तक रहने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजकुमार राव और कृति सनेन की नयी फिल्म घोषणा, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

उन्होंने कहा कि सिमरन और राज के बीच का रोमांस, इस फिल्म को ‘सदाबहार’ बना देता है। इस फिल्म ने मंगलवार को 25 साल पूरे कर लिये। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि ‘डीडीएलजे’ सदाबहार है क्योंकि सभी सिमरन और राज के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं। मुझे लगता है कि वे इन किरदारों को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने इन किरदारों को वर्षों से पसंद किया है और करते आ रहे हैं। यह कुछ ऐसा है कि आप इसे हमेशा पसंद करेंगे।’’ काजोल ने कहा कि पहले उन्हें सिमरन का किरदार ‘थोड़ा बोरिंग’ लगा था लेकिन धीरे-धीरे उन्हें यह किरदार समझ में आने लगा था। अभिनेत्री का कहना है कि आदित्य चोपड़ा ऐसे निर्देशकों में से एक हैं जो किसी कहानी के साथ ‘दृढ़ संकल्प’ के साथ आगे बढ़ते हैं।

प्रमुख खबरें

Bareilly में BJP leader सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव

Arunachal Vision 2036: CM Pema Khandu का बड़ा प्लान, 1 लाख युवाओं को मिलेगी Skill Training और वैश्विक पहचान

गंभीर ने Team India के जज़्बे को सराहा, Sonal Dinusha की पारी की भी तारीफ

Naveen Patnaik ने Odisha के BJP MPs से की अपील, माइनिंग कानून संशोधनों को बताया राज्य विरोधी