शाहरुख खान का बर्थडे धमाका, 'किंग' टीजर में दिखा खूंखार अवतार, फैंस हुए बेकाबू!

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 02, 2025

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी की 02 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। जल्द ही साल 2026 में पर्दे पर शाहरुख खान धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने रविवार को शाहरुख खान के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर 'किंग' का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी किया। इस टीजर को उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर शेयर किया, जिसको देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस की बाढ़ आ गई। टीजर को दर्शक पसंद कर रहे हैं।

किंग के टीजर में क्या है?

टीजर ने तुरंत ही इंटरनेट पर धूम मचा दी। टीजर की शुरुआत में शाहरुख खान के धमाकेदार डायलोग से होती है। शाहरुख कहते हैं- "कितने खून किए, यादी नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है....और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म और 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया बस एक ही नाम...डर नहीं, दहशत हूं।"

शाहरुख खान का लुक रिवील हुआ

किंग के टीजर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है सफेद बाल, कानों में बालियां और नाक से बहता खून... शाहरुख खान का किंग में बिल्कुल अलग अंदाज दिख रहा है। यह फिल्म अगले साल यानी के 2026 में रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

शाहरुख के फैंस को टीजर खूब पसंद आया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए शाहरुख खान को दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया। दूसरे यूजर ने लिखा, शाहरुख की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फटेगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Siddharth Anand (@s1danand)

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा