Shah Rukh Khan ने दुबई में किया Pathaan का जबरदस्त प्रमोशन, Burj Khalifa पर दिखाया गया फिल्म का ट्रेलर

By एकता | Jan 15, 2023

बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होगी, इसलिए अभिनेता इसका इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख़ ने बीते दिन दुबई जाकर अपनी फिल्म 'पठान' का जबरदस्त प्रमोशन किया। इतना ही नहीं दुबई के बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर भी दिखाया गया है, इस दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं।

शाहरुख़ खान बड़े लंबे समय के बाद फिल्म 'पठान' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। इसलिए अभिनेता इस फिल्म के प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। किंग खान फ़िलहाल दुबई में हैं, जहाँ उन्होंने बीती रात अपनी फिल्म का बड़े जबरदस्त तरीके से प्रमोशन किया। अभिनेता ने पहले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फिल्म का प्रमोशन किया। इसके बाद रात के समय बुर्ज खलीफा पर एक स्पेशल इवेंट रखा गया। इस इवेंट के दौरान शाहरुख़ ने फैंस से मुलाकात की और फिर बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया। इतना ही नहीं किंग खान ने इस दौरान अपने फैंस के लिए एक स्पेशल परफॉरमेंस भी दी। अभिनेता ने पठान के गाने 'झूमे जो पठान' पर जमकर डांस किया।

इसे भी पढ़ें: Kiara Advani संग शादी को लेकर क्या बोले Sidharth Malhotra, सात फेरे लेने के बाद आलीशान घर में होंगे शिफ्ट

पठान के प्रमोशन इवेंट की वीडियो वायरल

दुबई में पठान के लिए रखे गए स्पेशल इवेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में बुर्ज खलीफा पर पठान के ट्रेलर को देखा जा सकता है। इसके अलावा किंग खान भी इन क्लिप में मौजूद हैं, जहाँ वह अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं और बुर्ज खलीफा के सामने अपने सिग्नेचर पोज को करते दिखा रहे हैं। दुबई के इस इवेंट ने फैंस और दर्शकों की बेसब्री बढ़ा दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR