Congress में पिता-पुत्र लड़ रहे, सुरजेवाला ने तो नए कपड़े सिला लिए, यमुनानगर की रैली में बोले शाह

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक समय था जब हरियाणा में एक सरकार आती थी तो भ्रष्टाचार बढ़ता था और जब दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी बढ़ती थी। हमने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी दोनों को खत्म करने का काम किया है। हमने 10 साल में इतनी नौकरियां दीं, क्या आपको कहीं खर्ची या पर्ची देना पड़ा? कांग्रेस की सरकार में नौकरियां बांटने का काम कांग्रेस के दलाल करते थे, भाजपा की सरकार में डाकिया घर आकर नियुक्ति पत्र दे जाता है।

इसे भी पढ़ें: Haryana: खर्ची-पर्ची के बहाने नायब सैनी का कांग्रेस पर वार, बोले- मेरिट और योग्यता के आधार युवाओं को मिलती रहेगी नौकरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे(कांग्रेस) कह रहे हैं कि जो आतंकवादी जेल में है, पत्थरबाज जेल में हैं उन्हें छोड़ देंगे। मैं कहता हूं जब तक भाजपा के एक-एक व्यक्ति में जान है, आतंकवाद को हरियाणा, पंजाब, कश्मीर में हम पनपने नहीं देंगे। न्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ाई चल रही है। सुरजेवाला ने तो नए कपड़े सिला लिए। यहां तो पिता-पुत्र भी लड़ाई कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Haryana में कांग्रेस पर बरसे Amit Shah, हुड्डा साहब की सरकार में डीलरों और दामाद का था दबदबा

हरियाणा के इस चुनाव में एक ओर भरोसेमंद भाजपा है, तो दूसरी ओर corrupt कांग्रेस है। एक जमाना था जब हरियाणा में एक सरकार आती थी, तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता था और दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी बढ़ जाती थी। भाजपा ने भ्रष्टाचार भी समाप्त किया और गुंडागर्दी को समाप्त करने का काम भी किया। इस देश को सुरक्षित रखना, आगे बढ़ाना, विकसित करना, किसान, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, युवा और महिलाओं का विकास करने का काम केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती