गृह मंत्री अमित शाह ने की असम-मिजोरम राज्यों के सीएम से बात, बोले- सीमा विवाद को शांत करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

आइजोल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को शांत करने लिए रविवार को फोन पर बात की। जोरामथंगा ने कहा कि फोन कॉल के दौरान फैसला किया गया कि सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके से सार्थक संवाद के जरिये समाधान किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ फोन पर केंद्रीय गृहमंत्री और असम के मुख्यमंत्री से हुई बात के मुताबिक, हम मिजोरम-असम सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक वार्ता के जरिये सुलझाने पर सहमत हुए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी कार्रवाई! अब पत्थरबाजाें को पासपोर्ट और सरकारी नौकरी के लिए नहीं मिलेगी क्लीयरेंस

जोरामथंगा ने मिजोरम के लोगों से भी भड़काऊ संदेश पोस्ट करने और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने से बचने की अपील की ताकि मौजूदा तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, किसी संभावित तनाव से बचने के लिए मैं मिजोरम के लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी संवेदनशील पोस्ट को जारी करने से बचें और सोशल मीडिया का बुद्धिमत्ता से इस्तेमाल करें।’’ गौरतलब है कि 26 जुलाई को मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में हुई हिंसक झड़प में असम के छह पुलिसकर्मियों सहित कम से कम सात लोगों के मारे जाने के बाद से तनाव है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल की पांच कंपनियां इलाके में तैनात की हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत