By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2017
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के निर्माणाधीन मुख्यालय का मंगलवार को दौरा किया और यहां चल रहे कामकाज का आकलन किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और पार्टी के कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल भी थे।
पार्टी के एक नेता ने कहा कि निर्माण का कार्य पूरे जोर शोर से चल रहा है और शाह को विश्वास है कि अगले वर्ष तक नये मुख्यालय के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।