RJD में शामिल हुए Shahabuddin की पत्नी और बेटे, सिवान क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ने की उम्मीद बढ़ी

By एकता | Oct 27, 2024

दिवगंत आरजेडी नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब और बेटे ओसामा रविवार को राजद में शामिल हो गए हैं। दोनों के राजद में शामिल होने पर पार्टी को सिवान क्षेत्र में राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, हिना साहब और ओसामा ने राजद प्रमुख लालू यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये कार्यक्रम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Stampede at Bandra Station । बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में नौ लोग घायल, विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार

शहाबुद्दीन परिवार का सिवान क्षेत्र में व्यापक प्रभाव माना जाता है। ऐसे में हिना साहब और ओसामा में पार्टी में शामिल होने को राजद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों के राजद में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब सिवान और उसके आसपास के क्षेत्रों में आरजेडी का समर्थन बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की