India vs Zimbabwe | चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज भारतीय टीम में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

हरारे। ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह जिंबाब्वे के खिलाफ इस सप्ताह शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह पहला अवसर है जबकि 27 वर्षीय शाहबाज को भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्हें इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है।

इसे भी पढ़ें: फीफा का फैसला बेहद कड़ा, लेकिन खेल को व्यवस्थित करने का भी मौका: भूटिया

इंग्लैंड में काउंटी मैच खेलते समय वाशिंगटन के कंधे में चोट लग गई थी जिसके कारण वह जिंबाब्वे दौरे से बाहर हो गए थे। जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित