सीजफायर को लेकर शहबाज शरीफ ने भी की ट्रंप को खुश करने की कोशिश, जताया आभार

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2026

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि भारत के साथ युद्धविराम में हस्तक्षेप के लिए इस्लामाबाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का सदा आभारी रहेगा।  शरीफ ने ट्रम्प को “शांति का प्रतीक” बताते हुए उनकी प्रशंसा की और दावा किया कि उनके समय पर और निर्णायक हस्तक्षेप” के कारण ही 10 मई, 2025 को युद्धविराम संभव हो पाया। शरीफ ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास द्वारा अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के समयोचित और निर्णायक हस्तक्षेप के कारण ही पिछले साल 10 मई को पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम संभव हो पाया। 

इसे भी पढ़ें: जापान ने तोड़ी पाक की बनाई नई मस्जिद? एक्शन से मुस्लिम देशों में हड़कंप

पिछले साल अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, भारत ने 7 मई, 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसका निशाना पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकाने थे। शुक्रवार को ट्रंप ने भी आठ युद्ध समाप्त करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने आठ युद्ध समाप्त कर दिए हैं, नौवां जल्द ही समाप्त होगा, मुझे उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष भी सुलझ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ