अपना हुलिया बदलकर बलूचिस्तान पहुंचे शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर, चौंक गया भारत!

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

बलूचिस्तान से आई एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ये तस्वीर हिंदुस्तान के लोग भी देखकर चौंक जाएंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हुलिया बदलकर बलूचिस्तान में घूम रहे हैं। ये दोनों बलूचिस्तान में एक बहुत ही खतरनाक मिशन पर आए। इस मिशन को पूरा करने के लिए शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर ने अपने सिर पर बलूची पगड़ी पहन ली। जिससे की ये अपनी चालाकी, फरेबी और मक्कारी को बलूचों की शान माने जाने वाली पगड़ी के पीछे छुपा लें। इन दोनों ने बलूचिस्तान में जो खेल किया है, उसे भारत को गंभीरता से लेना चाहिए। दरअसल, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर क्ववेटा पहुंचकर बलूचिस्तान की जनता के सामने रोने लगे। इन लोगों ने कहा कि बलूचिस्तान के लोग ही हमारे असली भाई हैं और इनका सम्मान हमारे सिर माथे पर है। 

इसे भी पढ़ें: 40 विमान उड़ते ही रूस का पहला बयान आया सामने, भयंकर गुस्से में पुतिन!

 शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की नजर बलूचिस्तान की जमीन के नीचे दबे 6 ट्रिलियन डॉलर के खनीज पदार्थों पर है। शरीफ ने आगे कहा कि इस्लामाबाद को देश को पटरी पर लाने के लिए प्राकृतिक और मानव संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। मैं फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ आखिरी व्यक्ति हूं, जो इस (आर्थिक) बोझ को अपने कंधों पर ले जा सकता हूं। सर्वशक्तिमान ने हमें प्राकृतिक और मानव संसाधनों से नवाजा है। हमें उनका पूरा उपयोग करना चाहिए और उन्हें इन बहुत ही लाभदायक उपक्रमों के लिए लगाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी रूस में विस्फोट के कारण पुल ढहने की दो घटनाओं में पटरी से उतरी ट्रेन, सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की यह टिप्पणी पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई - ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई है। नई दिल्ली की सैन्य कार्रवाई के बाद भारत के साथ तनाव के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की नई सहायता प्रदान की। संघर्ष के दौरान तुर्की और अजरबैजान ने इस्लामाबाद का साथ दिया, यहां तक ​​कि तुर्की ने पाकिस्तान को सैन्य उपकरण भी मुहैया कराए।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह

Mumbai के Navy Nagar में नौसेना कर्मी, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप