By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2018
इस्लामाबाद। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री और अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ पाकिस्तान की सत्तारूढ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग . नवाज (पीएमएल एन) के नये प्रमुख बन सकते हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि शाहबाज इस पद के लिए ‘सबसे सक्षम’ व्यक्ति हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले सप्ताह नवाज शरीफ को पार्टी के अध्यक्ष पद से भी अयोग्य ठहराने के बाद यह पार्टी नया अध्यक्ष घोषित करने को मजबूर है।