Saudi Arabia पहुंचकर शहबाज शरीफ हो गए लापता, पाकिस्तान के पीएम को दूरबीन लेकर ढूंढ़ने लगे लोग

By अभिनय आकाश | Nov 13, 2024

दुनिया के किसी भी मंच पर किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष की हैसियत को मांपने का एक मीटर निर्धारित होता है। इसे ग्रुप फोटोग्राफ कहा जाता है। इन सब के बीच एक तस्वीर की चर्चा खूब हो रही है, इस तस्वीर में पाकिस्तान के वजीर-ए-आलम भी मौजूद हैं। हालांकि उन्हें ढूंढ़ने के लिए पाकिस्तानियों को भी दूरबीन का सहारा लेना पड़ेगा। असर में सऊदी अरब में एक समित हुई। इस दौरान पाकिस्तानी पीएम को पीछे की लाइन में खड़ा कर दिया गया। जिसके बाद मजाकिया लहजे में कहा जाने लगा कि रियाद पहुंचते ही पाकिस्तान के पीएम लापता हो गए। सऊदी अरब के रियाद में फिलिस्तीन को लेकर अरब इस्लामिक समिट हुई। इसमें इस्लामिक देशों के टॉप लीडर शामिल हुए। शहबाज शरीफ भी समित में हिस्सा लेने के लिए सज धज कर रियाद पहुंचे। लेकिन जब ग्रुप फोटो आई तो पाकिस्तान की हैसियत सामने आई। 

इसे भी पढ़ें: 92 हजार पाकिस्तानी सैनिकों के हाथों से छूट गए हथियार, विंग कमांडर एमबी ओझा से जुड़ी ये बात जानते हैं आप

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रियाद में अरब और मुस्लिम नेताओं के एक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन पर मांग की है कि इज़राइल गाजा और लेबनान में अपनी सैन्य आक्रामकता को तुरंत रोक दे। संयुक्त अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) शिखर सम्मेलन से पहले एक संबोधन में क्राउन प्रिंसने फिलिस्तीनी और लेबनानी लोगों के खिलाफ किए गए नरसंहार की निंदा की। 

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत