शहबाज ने सभी पक्षकारों से बाढ़ राहत प्रयासों में सक्रियता से जुटने का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

विनाशकारी बाढ़ से चरमराई देश की अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को सभी हितधारकों से पुनर्वास प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया। बाढ़ से देश में 40 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक के नुकसान का अनुमान है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की तरफ से दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक बाढ़ से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,481 हो गया है जबकि 12,748 लोग घायल हुए हैं।

यह नया आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा पिछले हफ्ते पाकिस्तान के एकजुटता दौरे के दौरान दिए गए 30 अरब डॉलर के आंकड़े से काफी ज्यादा है। देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गुतारेस की हाल की यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए व्यावहारिक कदमों पर जोर दिया। शरीफ ने कहा कि गुतारेस ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन से प्रेरित आपदा का सबसे खराब शिकार बन गया है, एक ऐसी घटना जिसमें उसका कोई योगदान नहीं है।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ