Operation Sindoor New Video: शाहीन-फतह को हवा में मार गिराया, ऑपरेशन सिंदूर का सबसे नया वीडियो

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

ऑपरेशन सिंदूर का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड ने शेयर किया है। इसमें देखा पाकिस्तान की नाकाम कोशिशों को देखा जा सकता है। शाहीन से लेकर फतह मिसाइल तक को भारत ने चुटकियों में तबाह कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने भारत को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए शाहीन सीरिज की मिसाइल का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान ने शाहीन बैलेस्टीक मिसाइलों के साथ साथ चीनी ए-100 और फतह 1-2 का भी इस्तेमाल किया था। इन सभी मिसाइलों को ध्वस्त करने के लिए भारत ने एस-400 के साथ साथ स्वदेशी आकाश डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने जितने दावे किए थे। उन सब की धीरे धीरे पोल खुलती दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' वाली टीम से TMC की दूरी? अभिषेक बनर्जी बोले- हम केंद्र सरकार के साथ

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हवाई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ। भारत ने घोषणा की कि पाकिस्तान के साथ व्यापार निलंबित रहेगा, और सिंधु जल संधि के कार्यान्वयन को भी रोक दिया जाएगा। इससे पहले आज, सेना ने कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम समझौता कायम है और “शत्रुता में विराम की निरंतरता” की कोई समाप्ति तिथि नहीं है। भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

Tanvi Patri ने Shaina Manimuthu को हराकर Badminton Asia U-17 का खिताब जीता

PM Modi और Xi Jinping की Bilateral Meeting के बाद Congress हमलावर, Jairam Ramesh ने पूछे 4 गंभीर सवाल

BRICS मेहमानों की थाली बनी सियासी मुद्दा, Rahul Gandhi की टिप्पणी का Kiren Rijiju ने दिया जवाब

Delhi Excise Department Action: शराब तस्करी में 730 लोग गिरफ्तार, 2.20 लाख बोतलें जब्त