शाहीन को 19वें ओवर में बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी: शाहिद अफरीदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2021

कराची|  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद कहा कि शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को 19वें ओवर में बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी।

इसे भी पढ़ें: रिजवान के जज्बे से हैरान हैं उनका इलाज करने वाले भारतीय चिकित्सक

शाहिद ने ‘समा टीवी चैनल’ पर कहा, ‘‘मैं शाहीन के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। हसन अली ने कैच टपका दिया इसका यह मतलब नहीं है कि आप लगातार तीन छक्के दे दो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शाहीन के पास अच्छी गति है और उसे समझदारी से इसका इस्तेमाल करना चाहिये था। भले ही कैच छूट गया हो। उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए था और अपनी गति का इस्तेमाल करते हुए ऑफ स्टंप के बारह यॉर्कर डालने पर ध्यान देना चाहिये था। वह उस तरह का गेंदबाज नहीं है जिसके खिलाफ ऐसे रन बने।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय सिख श्रद्धालुओं को 3,000 वीजा जारी किए

प्रमुख खबरें

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें