शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर बोले- आप सब की दुआ की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले हैं जिससे वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले ‘हाई-प्रोफाइल’ क्रिकेटर बन गये हैं। अफरीदी ने ट्विटर पर खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं गुरूवार से स्वस्थ्य महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने जांच करायी और दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। जल्दी स्वस्थ होने की दुआओं की जरूरत है, इंशाअल्लाह। ’’ पाकिस्तान के लिये 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना