यासीन मलिक के समर्थन में उतरे शाहिद अफरीदी, भारत के खिलाफ उगला जहर, अमित मिश्रा ने दिया जोरदार जवाब

By अंकित सिंह | May 25, 2022

टेरर फंडिंग के मामले में दोषी कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को लेकर अदालत में सुनवाई जारी है। इन सबके बीच यासीन मलिक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान भड़क रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी खुलकर यासीन मलिक के समर्थन में आए हैं। यासीन मलिक का समर्थन करते करते शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। दरअसल, शाहिद अफरीदी ने यासिन मालिक के समर्थन में एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में शाहिद अफरीदी ने लिखा कि अपने ज़बरदस्त मानवाधिकार हनन के खिलाफ आलोचनात्मक आवाज़ों को चुप कराने के भारत के निरंतर प्रयास निरर्थक हैं। यासीन मलिक के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप कश्मीर की आजादी के संघर्ष पर रोक नहीं लगाएंगे। 


पाकिस्तान के विदेश मंत्री जरदारी ने संरा मानवाधिकार प्रमुख को पत्र लिखा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैश्लेट को पत्र लिखकर भारत से यह अपील करने का अनुरोध किया है कि वह कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को सभी आरोपों से बरी करे और जेल से उसकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करे ताकि वह अपने परिवार से मिल सके। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कश्मीर में स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचने के पाकिस्तान के जारी प्रयासों के तहत विदेश मंत्री ने 24 मई को बैश्लेट को एक पत्र भेजा।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी