पहलगाम अटैक पर शाहिद अफरीदी ने उगला जहर, इंडियन आर्मी को लेकर कही ये बात

By Kusum | Apr 28, 2025

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना पर उंगली उठाई है। उनका कहना है कि 1 घंटे तक जब दशतगर्द वहां दहशतगर्दी करते रहे तो कोई नहीं आया और जब आए तो कुछ ही मिनटों में इसका इल्जाम पाकिस्तान पर लगा दिया। बता दें, मंगलवार 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि, देखिए कोई भी मुल्क दहशतगर्दी को सपोर्ट नहीं करता। पाकिस्तान हमेशा अमन की बात करता है। हमारा दीन अमन का पैगाम देता है, हम भारत से हमेशा अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करते रहे हैं। हमें वहां से धमकियां मिलती रही हैं। हमें तो पता भी नहीं होता था कि हम जाएंगे भी या नहीं। 2016 का वर्ल्ड कप याद हो तो हम लाहौर में ही थे, मैं कप्तान था टीम को लीड कर रहा था। हमें पता नहीं था कि हमारी फ्लाइट होनी है या नहीं। मुझे लगता है कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी हमेशा अच्छी रहती है। आपकी कबड्डी टीम आ जाती है यहां, क्रिकेट नहीं खेलते आपस में। बंद करना है तो पूरी तरीके से बंद करो या अगर चलना है तो पूरी तरीके से चलो।  

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म