शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के छोटे बेटे जैन का आज जन्मदिन, मां ने की खास तैयारी

By रेनू तिवारी | Sep 05, 2020

5 सितंबर, 2018 को अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अपने दूसरे बच्चे ज़ैन कपूर का अपनी दुनिया में स्वागत किया। शादिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक है इस लिए लोगों में शाहिद कपूर के दूसरे बच्चें को लेकर काफी उत्साह था। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर काफी टिप्स भी शेयर किए थे। जैन का जन्म मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ था। उनके जन्म में बहुत उत्साह था। ज़ैन की एक बड़ी बहन मीशा है।

हांलाकि अभी परिवार ने किसी जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। उन तस्वीरों का इंतजार है फैंस को।  

  

मीरा के इंस्टाग्राम पेज पर उनके बच्चों के साथ समय बिताते हुए शाहिद और मीरा की कुछ तस्वीरें हैं। शाहिद ने कहा कि वह तब तक 'स्वार्थी' थे, जब तक कि उनके बच्चे उनके जीवन में नहीं आ गए। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “जब तक मैं पिता नहीं बना, तब तक मैं बहुत आत्म-उन्मुख था। हालांकि मेरा मानना था कि मैं निस्वार्थ था। लेकिन जब मैं एक पिता बन गया, मुझे एहसास हुआ कि मैं वास्तव में बहुत स्वार्थी था। अब मैं खुद को पहले नहीं रखता। आप पहले अपने बच्चों और परिवार के बारे में सोचते है। कभी-कभी अच्छा लगता है। कभी-कभी निराशा होती है क्योंकि आपको कई बार खुद को सबसे पहले रखना पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपना स्वयं का श्वास स्थान होना चाहिए। मैं इसके साथ संघर्ष करता हूं। ” 

 

आइये आपको दिखाते है जैन कपूर की परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरे 

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन