मृणाल ठाकुर के बचपन का प्यार है शाहिद कपूर! एक्ट्रेस ने खुल कर बताई दिल की बात

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2020

सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद मृणाल ठाकुर शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी ’में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अभिनेता की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और अपने कॉलेज के दिनों के दौरान से ही उन्हें काफी पसंद करती थी। मृणाल ठाकुर ने बताया कि शाहिद पर मेरा काफी ज्यादा क्रश था।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत से फिर जोड़ा गया दिशा सालियान का नाम, दोस्त ने की CBI जांच की मांग  

जर्सी में शाहिद के साथ काम करने के बारे में विस्तार से बताते हुए, मृणाल ठाकुर ने कथित तौर पर कहा कि वह शाहिद की प्रशंसा करना बंद नहीं कर सकती क्योंकि वह एक शानदार कलाकार हैं। मृणाल ने खुलासा किया कि वह शूट के दौरान मॉनीटर के सामने बैठती है जब यह शाहिट कपूर अपना शॉट देते है ताकि उनसे कुछ और चीजें भी सीख सकें।

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' सत्यराज और श्रद्धा श्रीनाथ की तेलुगु फिल्म नानी का रीमेक है। हिंदी रीमेक में शाहिद के पिता पंकज कपूर की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननौरी ने किया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय