शाहिद कपूर, मीरा राजपूत ने बेटे का नाम रखा ज़ैन कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2018

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है। मीरा ने बुधवार को हिंदूजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। दंपति की यह दूसरी संतान है। उनकी दो वर्षीय बेटी मिशा कपूर है। बच्चे को जन्म देने से पहले शाहिद की मां नीलिमा अजीम, उनका भाई ईशान खट्टर, उनके पिता पंकज कूपर और उनकी पत्नी सुप्रिया पाठक मीरा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

 

शाहिद ने अपने बेटे के नाम की जानकारी अपने प्रशंसकों को ट्विटर पर दी। फिल्म ‘पद्मावत’ के अभिनेता ने लिखा, ‘‘ज़ैन कपूर आ गया है और हमें लगता है कि हमारा परिवार अब पूरा हो गया। दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। हम बेहद खुश एवं आभारी हैं। आप सभी को प्यार।’’

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

Election Commission प. बंगाल में चौथे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 578 कंपनी तैनात करेगा

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें