शाहिद कपूर की छोटी बहन ने की शादी, बॉलीवुड के इन मशहूर एक्टर्स के घर की बनीं बहू

By प्रिया मिश्रा | Mar 03, 2022

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की बहन सना कपूर ने बुधवार को महाबलेश्वर में शादी कर ली है। बता दें कि सना कपूर एक्टर पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। उन्होंने बुधवार को एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी एक इंटिमेट वेडिंग थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। छोटी बहन की शादी के मौके पर शहीद कपूर काफी खुश और इमोशनल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया।

बता दें कि शाहिद ने इंस्टाग्राम पर सना के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कितना जल्दी समय बीत जाता है और नन्ही बिट्टो अब दुल्हन है। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए हैं, मेरी प्यारी बहन... एक अद्भुत नए अध्याय की भावनात्मक शुरुआत। प्रिय सना कपूर, आपको और मयंक को हमेशा धूप और अच्छे वाइब्स की शुभकामनाएं। " इस तस्वीर में, शाहिद काले रंग के कुर्ते और मैचिंग जैकेट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि सनाह नीले और लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जब सलमान ने की थी ऐश्वर्या की बुरी तरह पिटाई, चोट के निशान लेकर शूटिंग पर पहुंची थी एक्ट्रेस

कौन है मयंक पाहवा 

मयंक पाहवा एक अभिनेता, निर्देशक और लेखक हैं जो थिएटर में प्रमुखता से काम करते हैं। उन्हें भीष्मोत्सव, अधीर साधक, शरद जोशी एक्सप्रेस, जन्मदिन मुबारक आदि नाटकों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कोशा, क्रिकेट: माई रिलिजन और वन नाइट स्टैंड अप जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखीं सना कपूर 

शादी के लिए सना ने ऑरेंज चोली के साथ पाउडर ब्लू लहंगा चुना। वहीं, मयंक ब्लैक शेरवानी में नजर आए। एक तस्वीर में, दोनों एक-दूसरे को प्यार से देखते हुए नज़र आ रहे हैं। जैसे ही सना ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, उनके दोस्तों ने उन्हें और मयंक को बधाई संदेश दिए। अभिनेता विक्रांत मैसी ने लिखा, "आप दोनों को बधाई। आपको प्यार, हंसी और खुशी के वर्षों की शुभकामनाएं।" वहीं, सना की भाभी मीरा राजपूत ने भी जोड़े पर प्यार बरसाया और लिखा, "बधाई हो," दिलों के प्रतीक का एक गुच्छा जोड़ते हुए। सना के भाई ईशान खट्टर ने लिखा, “बधाई हो सना।”

आपको बता दें कि सना कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2015 में फिल्म शानदार से की थी। इसमें उनके पिता पंकज कपूर, भाई शाहिद और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अहम किरदारों में थे। उन्होंने 2018 में खजूर पे अटके में भी अभिनय किया, जिसमें विनय पाठक, डॉली अहलूवालिया के साथ मनोज पाहवा, सीमा पाहवा ने भी अभिनय किया।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra