Shahjahanpur Police ने आजीवन कारावास के सजायाफ्ता को 37 साल बाद मप्र से गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

शाहजहांपुर जिले की पुलिस ने साधु के भेष में रह रहे फरार आजीवन कारावास के सजायाफ़्ता को आधुनिक विशिष्ट सर्विलांस तकनीक से 37 साल के बाद मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को पीटीआई-को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश उर्फ राजू के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने आज गायत्री शक्तिपीठ, शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से 37 साल के बाद गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि थाना तिलहर में 28 अगस्त 1986 में गंगा दीन (मुनीम) तथा ओमप्रकाश रस्तोगी अपने आभूषणों की दुकान पर घर से रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इनके पास दुकान पर प्रयुक्त होने वाला तेजाब भी साथ में था, तभी रास्ते में राजेश उर्फ राजू आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान राजेश ने ओमप्रकाश के हाथ से तेजाब की बोतल छीनकर उन्हीं के ऊपर डाल दी जिससे ओमप्रकाश तथा गंगा दीन दोनों घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी राजेश उर्फ राजू के विरुद्ध हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया और न्यायालय ने सुनवाई पूरी करने के बाद राजेश को 30 मई 1988 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में उच्च न्यायालय से उसे जमानत मिल गई।

द्विवेदी ने बताया कि इसके बाद आरोपी न्यायालय में कभी भी हाजिर नहीं हुआ और तब न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। पुलिस ने उसे आज गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी से 37 साल के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि इस दौरान आरोपी राजेश पड़ोसी जनपदों के अलावा धार्मिक स्थलों पर रहता था और एक धार्मिक स्थल पर दो से चार माह तक रुकता। इसके बाद दूसरे धार्मिक स्थल पर पहुंच जाता था।

इसी तरह यह आरोपी भेष बदलकर 37 साल तक घूमता रहा और बाद में इसने गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी मध्यप्रदेश में अपना स्थायी ठिकाना बना लिया, जहां यह साधु के भेष में रह रहा था।

द्विवेदी ने बताया की पुलिस विभाग के पोर्टल नाफीस आदि में अपराधियों के फिंगरप्रिंट रहते हैं। इसे शामिल करते हुए आधुनिक विशिष्ट सर्विलांस तकनीक से 37 साल के बाद आरोपी को पकड़ा जा सका।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

लोकलुभावन की बजाय आर्थिक सेहत ठीक करने वाला बजट

हनुमान चालीसा की ये 5 Miracle चौपाइयां बदल देंगी आपकी Life, हर Problems होंगी दूर

Shahid Kapoor की फिल्म O Romeo पर संकट! गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी पहुँची कोर्ट, रिलीज रोकने की मांग

हवा में खराबी के बाद Air India का बड़ा फैसला! पूरे ड्रीमलाइनर फ्लीट के फ्यूल स्विच की होगी जांच