रिजवी के बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला, BJP नहीं करती कुरान शरीफ से आयत हटाए जाने का समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

पटना। उत्तरप्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय का रूख करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा उनकी पार्टी दृढ़ता से उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि रिजवी को इस तरह के कृत्य में लिप्त होकर देश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए। हुसैन ने कहा, ‘‘मैं वसीम रिज़वी की उक्त याचिका की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह मेरी पार्टी का रूख है कि कुरान सहित किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में बेतुकी बातें कहना एक अत्यंत निंदनीय कार्य है।’’

प्रमुख खबरें

Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

जंतर-मंतर पर IYC के विरोध प्रदर्शन पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट