'जैसे CAA को लेकर गुमराह किया, वैसे ही...', Waqf Bill को लेकर शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Apr 01, 2025

वक्फ संशोधन विधेयक पर जारी विवाद के बीच भाजपा के मुस्लिम नेताओं ने इसका बचाव किया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर गलतफहमियां पैदा की जा रही हैं। कांग्रेस और अन्य दल मुसलमानों को गुमराह करने और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे सीएए को लेकर मुसलमानों को गुमराह किया गया और शाहीन बाग में प्रदर्शन हुए, वैसे ही वही लोग वक्फ अधिनियम को लेकर भी मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने Waqf Amendment Bill का किया विरोध, बोले- हर जगह नियंत्रण चाहती है बीजेपी

लोकसभा में कल आएगा वक्फ बिल

लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक विचार और पारित कराने के लिए लाया जाएगा और इस दौरान हंगामा होने के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दल इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विधेयक पर सदन में आठ घंटे की प्रस्तावित चर्चा के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू जवाब देंगे और इस विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की मंजूरी लेंगे। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। पिछले साल विधेयक पेश करते समय सरकार ने इसे दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव किया था। समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद, उसकी सिफारिश के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल विधेयक में कुछ बदलावों को मंजूरी दी थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

दिल्ली के जाफराबाद में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई, प्लेस्कूल के 4 कर्मचारियों पर केस दर्ज

कर्नाटक: राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंत्री बी नागेंद्र का इस्तीफा स्वीकारा

जयपुर में NEET-PG परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बार-बार बंद होने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन