सलमान खान की 'कभी ईद कभी दीवाली' से बाहर हुईं शहनाज गिल? भाईजान को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो!!

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2022

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म से जुड़ी पहले खबर आयी थी कि सलमान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा किसी कारण से फिल्म से बाहर हो गये हैं। अब अफवाहें बताती हैं कि बिग बॉस के बाद इंटरनेस सेंसेशन बन गई शहनाज गिल भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। खबर की पुष्टि के लिए फिल्म से जुड़े सूत्रों से ये जानने की कोशिश की गयी कि क्या शहनाज गिल सच में फिल्म से बाहर हो गयी हैं जिसपर यह कहा गया कि सलमान खान की फिल्म से शहनाज गिल को रिप्लेस नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई का फर्स्ट लुक जारी, सूरज बड़जात्या के साथ भरने जा रहे हैं नयी उड़ान

शहनाज गिल कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह पहले से ही कुछ पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। शहनाज़ बिग बॉस 13 में दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला सहित अन्य लोगों के साथ थीं। शहनाज़ और सलमान खान की ऑनस्क्रीन दोस्ती के साथ यह सीज़न बहुत हिट रहा, जो शहर में चर्चा का विषय बन गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर