शाहरुख खान और कजोल को हैं अपनी जिंदगी में दूसरे प्यार की तलाश, क्या पूरी करेगें हिरानी?

By रेनू तिवारी | Jan 21, 2020

 शाहरूख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाये हुए हैं। लगातार फिल्म फ्लॉप होने के कारण शाहरूख खान ने कुछ समय से अपने आप को फिल्मों में एक्टिंग से दूर रखा है, लेकिन साल 2020 की शुरुआत होते ही उनकी नयी फिल्म की चर्चा होने लगी। ताजा जानकारी के मुताबिक काफी दिनों से चर्चा थी कि शाहरूख खान निर्माता - निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने वाले हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन राजकुमार हिरानी और शाहरूख खान के साथ काम करने की खबर काफी तूल पकड़ रही है। रिपोर्स के अनुसार कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरूख खान के अपोजिट उनकी बेस्ट फ्रेंड काजोल होंगी। इसके अलाव फिल्म के लिए करीना कपूर खान को भी अप्रोज किया गया हैं। 

इसे भी पढ़ें: तान्हाजी वीडियो क्लिप को लेकर विवाद: प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया शिवाजी

फिल्म की कहानी को लेकर जो खबर आयी है उसके मुताबिक फिल्म लव स्टोरी है। जिसमें प्यार करने वालो का बुरी तरह से दिल टूट चुका है। यह आशिक अपनी जिंदगी में दौबारा प्यार की तलाश कर रहे हैं। रोमांस, शाहरूख और काजोल, इससे परफेक्ट तो कुछ और हो ही नहीं सकता है। वो भी राजकुमार हिरानी के साथ। फिर आप अब शाहरूख खान और कजोल के नये धमाके के लिए तैयार हो जाइये। माना जा रहा है फिल्म को लेकर जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Photos: लाल बिकनी पहन कर समुद्र में कूदी दिशा पटानी, कड़ाके की ठंड में बढ़ गया तापमान

आखिर क्यों अभिषेक को नापंसद करती हैं करिश्मा की मां

 

प्रमुख खबरें

राजीव गांधी के साथ पंजाब से आए थे, संभालते थे सोनिया का क्षेत्र, जाने कौन हैं KL Sharma जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी से बनाया उम्मीदवार

इंग्लैंड क्रिकेट में शोक की लहर, युवा क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

Nargis- Raj Kapoor Love Story | नरगिस की खूबसूरती के दीवाने हो गये थे शादीशुदा राज कपूर, दोनों ने 9 साल तक किया एक दूसरे को डेट, फिर टूटा रिश्ता

Chhattisgarh : BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल